जिला

महिला आरक्षण को लेकर आम जनता को भाजपा भ्रम फैला रही है*

21 अप्रैल ( बिहान छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ -लाभो कुमार) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश सारंगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल , लता जाटवर,आदि ने कहा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, परिसिमन बिल पास कराना चाह रही थी , कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी। और भाजपा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका। भारतीय जनता पार्टी झुठ बोल रही है कि महिला आरक्षण बिल ( नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023)128 वां संविधान संशोधन अधिनियम 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी हैं। तथा कानून भी बन चुकी है। भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक संसद में प्रस्तुत किया 131 वां संविधान संशोधन अधिनियम इसमें महिला आरक्षण के  संदर्भ में नहीं भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसिमन संसोधन बिल तथा केन्द्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को पास करवाना चाहती थी
सरकार ने 132 वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया। संसद में जो विधेयक गिरा उसमें इस विधेयक में लोकसभा परिमिमन सीटें 850 करने का प्रस्ताव रखा गया था। राज्यों में 815 सीटें तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें । परिसिमन विधेयक जिसमें परिसिमन के लिए 2011 के जनगणना को आधार बनाने कि बात कि गयी थी। वहीं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि भाजपा परिसिमन बिल को महिला आरक्षण बिल के आड़ में पास करवाना चाहती है।झुठा आरोप मढ़कर बचने का प्रयास कर रही है।इस दौरान कांग्रेसी वरिष्ठ नेता संजय दुबे,सुरज तिवारी, पुरूषोत्तम साहू, घनश्याम मनहर, उमेश केशरवानी, राधेश्याम जायसवाल विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, रमेश खुटे, राकेश तिवारी, डॉ दिलीप अनंत की उपस्थिति रही।

Leave Your Comment

Click to reload image