पुर्व जिलाअध्यक्ष सुभाष जालान के गृह मे तोषर साहू मंत्री का आगमन,हुआ भव्य स्वागत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा नगर पंचायत में आज राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई, जब बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश जालान ने मंत्री का पारंपरिक तरीके से शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ बिलासपुर से आए राकेश तिवारी भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष झाड़ूराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल साहू सहित युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता सोमू केसरवानी, बिट्टू साहू और उत्तरा कुमार साहू भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य हैं।जिससे आम जनतओ पुरी लाभ मिल सके।