जिला

घटिया साड़ी वितरण के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस, पड़ाव चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ 
मुंगेली। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पहल पर सभी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी मे महिला कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पंडा चौक, मुंगेली में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई साड़ियों की गुणवत्ता और लंबाई को लेकर उत्पन्न असंतोष के चलते लिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें दी गई साड़ियां न केवल निम्न स्तर की हैं, बल्कि उनकी लंबाई भी पर्याप्त नहीं है, जिससे उनका उपयोग करना कठिन हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में व्यापक नाराजगी देखी जा रही है।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा ने कहा कि   विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाना चाहते हैं और दोषियों के खिलाफ  उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, जागेश्वरी वर्मा,मायारानी सिंह, सकीरा खान,लता रानी,हेमिन मंगेशकर,जाहेदा बेगम,  कमलेशवरी, निधि ठाकुर,स्वेतापाठक ,गुलाबा कोशले,पिनाक ढहरिया,शकुंतला देवी, अनीता नवरंग ,अनुष्का,गुलाबा, लल्ला सिंह, कृष्णा सोनी,राजेश पाठक, दुर्गेश श्रीवास,संजय भंडारी,नीरज यादव, दीपक गुप्ता सही बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image