छत्तीसगढ टीम के जिला कांकेर से बाँदे स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय
छत्तीसगढ टीम के जिला कांकेर से बाँदे स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ श्रीमती राखी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती संतोषी चौहान, सदस्य मनीषा हिंजरा, सुमित सरकार एवं श्रीमती निवेदिता कर उपस्थित रहे।
निरीक्षण टीम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।