छत्तीसगढ़ टीम के जिला कांकेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
छत्तीसगढ़ टीम के जिला कांकेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने दोनों संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ श्रीमती राखी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती संतोषी चौहान, सदस्य मनीषा हिंजरा, सुमित सरकार एवं श्रीमती निवेदिता कर उपस्थित रहे।
निरीक्षण टीम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।