एनएचआरसीसीबी टीम कांकेर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व सिविल अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को फल व बिस्किट वितरण किया गया ।
11-Apr-2026
कांकेर, पखांजूर (छ.ग.)।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) टीम कांकेर के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर जतिंदर पाल सिंह के जी आदेशानुसार संभागीय अध्यक्ष श्री जगमोहन सोनी जी मार्गदर्शन व कांकेर जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ल के नेतृत्व में
“विश्व स्वास्थ्य दिवस” (7 अप्रैल) के अवसर पर आराधना कॉन्वेंट स्कूल, पखांजूर में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित डॉक्टर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी दी गई—
• हेल्दी फूड एवं संतुलित आहार का महत्व
• जंक फूड से बचाव
• स्वास्थ्य जागरूकता
• स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी (शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं डॉक्टर्स के बीच)
• स्वच्छता अभियान के तहत आसपास साफ-सफाई
इसके अतिरिक्त, दंत चिकित्सक द्वारा दांतों की जांच की गई तथा PPT के माध्यम से दांतों से संबंधित रोगों एवं ओरल हाइजीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न कुमार शुक्ल ने मानवाधिकारों की जानकारी देते हुए स्वस्थ शरीर के महत्व पर प्रकाश डाला।
साथ ही सिविल अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को फल व बिस्किट वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में आराधना कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मरिया, उप-प्राचार्य सिस्टर सौम्या, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
साथ ही एनएचआरसीसीबी कोयलीबेड़ा ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री संजीव सरकार, मनीषा हिंजरा, श्रीमती राखी शुक्ला, सुमित सरकार, श्रीमती निवेदिता कर उपस्थित रहे।
अस्पताल स्टाफ में
• डॉ. रघुवीर दुग्गा – डेंटिस्ट
• अनिल स्वर्ण – काउंसलर
• कु. ज्योति भास्कर – काउंसलर
• विजय टेम्भरे – लैब टेक्नीशियन
• कमलेश्वर कोड़ोपी – सहायक लैब टेक्नीशियन की उपस्थिति रही।