एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल
एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे
को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही
बैकुंठपुर।कोरिया जिले के एसईसीएल चरचा कॉलरी के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में अवैध उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में 2 श्रमिकों को अन्यत्र तबादला कर दिया गया है। अवैध वसूली को लेकर एक वीडियो 9 अप्रैल को वायरल (SECL viral video) हुआ। इसके बाद कॉलरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वायरल वीडियो में सीएचपी में कार्यरत 2 श्रमिक कर्मचारी आपस में बातचीत कर रहे हैं। इसमें सीएचपी के श्रमिकों से प्रतिमाह अवैध वसूली की राशि की बात की जा रही है।
वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि किसे कितना पैसा देना है और क्यों देना है..? वीडियो में श्रमिक कहते दिखाई दे रहे हैं कि संडे ड्यूटी दिलाने, ओवरटाइम के एवज में रुपए (SECL viral video) मांगे जाते हैं। एसईसीएल के अधिकारी इन रुपयों को लेते हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वीडियो वायरल होने के महज चंद घंटे के भीतर 9 अप्रैल को दोनों कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि, जिन अधिकारियों के खिलाफ वीडियो (SECL viral video) में आरोप लगा रहे हैं,उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं हुई है।