जिला

चावल उत्सव से लोगों को मिल रही राहत, तीन महीने का राशन वितरण अब एक साथ

लवन। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 7 अप्रैल से चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पात्र हितग्राहियों को अप्रैल मई और जून महीने का राशन एक मुश्त वितरण किया जा रहा है। एक साथ तीन महीने का चावल देने का निर्णय सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है ताकि हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकान जाना ना पड़े। सरकार की इस निर्णय से गर्मी के दिनों में राशन कार्ड धारी लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कोनारी में मां शीतला महिला समूह द्वारा संचालित राशन दुकान में जनपद सभापति अश्वनी रजक सरपंच प्रतिनिधि अनूप पाठक रोजगार सहायक हेमकुमार ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति पटेल एवं समूह की अध्यक्ष राजेश्वरी बंजारे सचिव दुर्गा यादव की उपस्थिति में हितग्राहियों को 3 महीने का चावल एक साथ देकर चावल उत्सव मनाया गया। राशन कार्डधारी हितग्राही दुलारी बाई पटेल मयावती पटेल गंगोत्री इतवारा साहू मीना बाई नवरंगे पार्वती नवरंगे सोना नवरंगे रुक्मणी पटेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3 महीने का राशन एक साथ दिए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। और आगे कहा कि जिस तरह सरकार 3 महीने का राशन एक साथ दे रहे हैं ठीक उसी तरह नमक और शक्कर को भी एक साथ दिया जाना चाहिए। वहीं कई ऐसे राशन कार्डधारी गरीब महिलाएं हैं जो राशन कार्ड से मिलने वाले राशन के भरोसे ही जीवन यापन करते हैं उनके चेहरों पर खुशी की लकीर स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस दौरान प्रभु दयाल ध्रुव सहदेव रजक कोमल रजक गुलशन साहू कमल किशोर साहू दुलारी बाई पटेल सहित कई राशन कार्ड धारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image