जिला

संजय साहू बने बिलाईगढ़ विधायक प्रतिनिधि

बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत मोहतरा (न) के रहने वाले संजय साहू को बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें  जनपद पंचायत की सामान्य सभाओं, सम्मेलनों एवं पंचायतों में हो रहे कार्यों की समीक्षा हेतु विधायक के प्रतिनिधित्व करने हेतु नामांकित किया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने खुशी जताया और संजय साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि संजय साहू लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस में जिला महासचिव एवं युवा कांग्रेस बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रभारी के रूप में कार्य कर कर चुके हैं संजय साहू अपने समाज में भी विभिन्न पदों में रहकर समाज सेवा कार्य कर चुके हैं, वे वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस सरसीवा के उपाध्यक्ष एवं साहू समाज में परिक्षेत्र अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं। सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, सामाजिक सेवा और क्षेत्रीय जनहित कार्यों के प्रति हमेशा अग्रणी रहे हैं,उनके यही कार्यों को देखते हुए उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image