जिला

जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस उत्साह व गरिमा के साथ संपन्न, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संघर्षपूर्ण यात्रा और उसकी मूल विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी तथा लाल कृष्ण आडवाणी जैसे महान नेताओं के योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है, जिसका लक्ष्य आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, समर्पण और संगठन के मार्ग पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे जगन्नाथ बानी भुवन मिश्रा अरूण गूड्डु अमित अग्रवाल दूर्गा सिंह चिन्ता राम साहू नंदराम लहरें वैजयंती लहरें संगीत सिंह निखील बानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image