जिला

दैनिक बिहान न्यूज़ की नज़र: अखबार लगते ही पुल निर्माण पर तेज़ हुई रफ्तार, काम लगातार जारी*

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ कुकदा रिंगनी शिवरीनारायण मार्ग पुल निर्माण जैसे ही दैनिक बिहान न्यूज़ में पुल निर्माण की सुस्त रफ्तार की खबर प्रकाशित हुई, वैसे ही प्रशासन और ठेकेदार की नींद खुलती नजर आई। खबर का असर ऐसा हुआ कि अगले ही दिन से निर्माण स्थल पर हलचल तेज हो गई।
जहां पहले गिने-चुने मजदूर नजर आते थे, वहीं अब मशीनों की आवाज़ और मजदूरों की बढ़ती संख्या यह साफ बता रही है कि काम अब लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया की सक्रियता के चलते ही यह बदलाव संभव हो पाया है।
ग्रामीणों में अब उम्मीद जगी है कि वर्षों से अधूरा पड़ा पुल जल्द ही पूरा होगा और उन्हें आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि, लोगों ने यह भी मांग की है कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और समय-सीमा का सख्ती से पालन हो।
???? दैनिक बिहान न्यूज़ की नजर अब भी इस निर्माण कार्य पर बनी रहेगी, ताकि जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image