जिला

आमाखोहा शक्ति केंद्र के बूथों में मनाया गया स्थापना दिवस

कसडोल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर 6 अप्रैल सोमवार को कसडोल मण्डल के आमाखोहा शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुर,आमाखोहा, भंवरीद, खर्री तथा कुकरिकोना सहित 5 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।सभी बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर शक्ति केंद्र के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई ।हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। हमने 21 अक्टूबर 1951 जनसंघ से लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी है और आज हमारा दल एक बेहतर मुकाम पर है। हमें इसी तरह अपनी पार्टी और संगठन को निरंतर आगे लेकर जाना है।उक्त भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खम्भन वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक पुसाऊ राम कैवर्त्य, रवि कैवर्त्य युवा मोर्चा, पूर्णानंद साहू बूथ अध्यक्ष, हरिराम वर्मा, ओसालाल केवट, सुंदर चौहान पूर्व सरपंच मोतीपुर, होमेश कुमार वर्मा, कपूर सिंह कैवर्त्य, साहिल कैवर्त्य, शिवचरण साहू, उमेंद वर्मा, कमलेश यादव, हेमंत यादव, विनोद कुमार पैंकरा, राम गिलाश, साहू, गणेश यादव, थानू वर्मा, पंचू पटेल, नारायण सिंह पैंकरा, सुनील केवट, किरित यादव , गोविंद वर्मा, जागेश्वर, रामकुमार वर्मा,देवेन्द्र पैंकरा, मनी राम गोंड, सुशील ठाकुर भाजपा नेता, बिरझू यादव, फूल चंद केवट रामकुमार चौहान सरपंच, गोटी लाल, रोहित कुमार विमल कुमार, बिहारी लाल, गोपी राम, अंकुर, बोध राम पटेल, सुंदर जयसवाल, वेद राम वर्मा, प्रताप सिंह पैंकरा, परदेशी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image