जिला

झेरिया यादव समाज कसडोल परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन सम्पन

कसडोल। झेरिया यादव समाज कसडोल परिक्षेत्र पंजीयन क्रमांक 98477 का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 5 अप्रैल को सामुदायिक भवन कोट रोड कसडोल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संरक्षक दूजेराम यादव अधिवक्ता बलौदाबाजार उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगोपाल यदु द्वारा की गई।विशिष्ट अथिति के रूप में शंकर लाल यादव जिला अध्यक्ष, मेलाराम यादव जिला उपाध्यक्ष, सेवक राम यादव जिला सचिव, गन्नूराम यादव सहसचिव, रामनाथ यादव अध्यक्ष लवन राज ,बट्टू लाल यादव अध्यक्ष बलौदा परिक्षेत्र उपस्थित रहे।सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | तत्पश्चात अतिथियों का फूल माला एवं गुलाल से स्वागत किया गया | अधिवेशन के दौरान समाज के कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे समाजिक जनों के समक्ष पारदर्शिता के साथ रखा गया | प्रस्तुत वार्षिक लेखा-जोखा पर उपस्थित सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दूजेराम यादव ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया | उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए पारदर्शिता एवं आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।वहीं अध्यक्ष रामगोपाल यदु ने कहा कि यादव समाज की मांग पर सांसद मद से सामुदायिक भवन के लिए अहाता निर्माण का कार्य प्रगति पर है और निर्माणाधीन मंदिर की पुनरुद्धधार एवं यादव समाज के विकास हेतु सभी को मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस दरम्यान छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदीप यादव ने भी शिरकत की जिसका भी फूलमाला एवं गुलाल से स्वागत किया गया।प्रदेश चुनाव के प्रत्याशी प्रदीप यादव ने भी यादव समाज को सम्बोधित कर यदुवंशियों के इतिहास एवं वीरता तथा गौरव गाथा का वर्णन करते हुए 12 अप्रैल को हो रहे प्रादेशिक चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु घड़ी छाप में अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में चैतराम यादव, संतराम यादव, बाबूराम यादव संरक्षक ,पुनीराम सभापति, अनुज राम, नवधा राम उपाध्यक्ष, रामस्वरूप यादव सचिव, लखन लाल कोषाध्यक्ष, संदीप यादव सहसचिव, मनोज यादव, हेमंत यादव, लक्ष्मण यादव अंकेक्षक, बाबूराम, कलीराम, सुखदेव, फलिन्दर यादव महामंत्री, कलशराम ,सुरेश यादव प्रवक्ता, दुखुराम यादव संगठन मंत्री, योगेश यादव मिडिया प्रभारी, रामकृपाल, प्रताप, जगदीश सलाहकार, लक्ष यादव, सधाऊ यादव, रामकुमार, खूबचंद यादव, नाथूराम, दुकालू, जगदीश, रामेश्वर, सोनाऊ, अनुज, धनसिंह, सुखसागर, कोल्हू यादव, बृजलाल, लवन क्षेत्र से लक्ष्मण यादव, रामनारायण यादव, मुन्ना लाल यादव, बसंत यादव, मदन यादव, राम यादव, कोमल यादव, कंठे राम, पितांबरी यादव, कृष्ण कुमार, सुशील, मोहन यादव, राजाराम, धनंजय, राम यादव, रामसिंह अहिबर, मेला राम, सुखीराम तथा बलौदा परिक्षेत्र से बट्टू यादव, पवन यादव, शिव यादव, राम यादव, चन्द्रकुमार, भजो राम, नरसिंह, रामसाय, कुमार यादव, महेत्तरू यादव एवं समाज के युवा वर्ग, वरिष्ठ सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image