जिला

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, जोश एवं संगठनात्मक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ध्वजारोहण, कार्यकर्ता सम्मेलन, विचार गोष्ठी एवं जनसेवा गतिविधियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज वंदन के साथ हुई, जिसके पश्चात भारत माता के जयघोष एवं “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

संगठन की ताकत ही भाजपा की पहचान – अजय साहू

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग एवं समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में राष्ट्रवाद की मजबूत विचारधारा के साथ हुई, जिसके निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, भैरों सिंह शेखावत एवं नानाजी देशमुख जैसे महान नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं इसकी वैचारिक नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित जनसंघ की परंपरा से प्रेरित है।
गरीब और वंचित वर्गों की सच्ची हितैषी है भाजपा – प्रहलाद रजक
रजक कार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती आई है।
उन्होंने कहा कि आज देश में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे भाजपा की नीतियों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुँचाएं।रजक ने बेमेतरा भाजपा की नीव रखने वाले वरिष्ठ जनों को स्वर्गीय गोपाल दास मोटवानी डॉ दानी मुखी राम साहू मुंशी राम ठाकुर राधे श्याम वैष्णव सभी को याद कर कहा आज भाजपा जिस मुकाम पर है वो वरिष्ठ नेताओं की देन है ।
सरगुजा संभाग प्रभारी पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित भारतीय जनता पार्टी को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी जैसे महान नेताओं ने मजबूत किया, जिसकी वैचारिक नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों में निहित है।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकारें हमेशा विकास, पारदर्शिता एवं सुशासन को प्राथमिकता देती हैं।
उन्होंने कहा कि नगर स्तर पर भी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं शहर का समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं।
जिला पंचायत सदस्य अंजय बघेल अंजू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य किया है। हमारे पूर्वज नेताओं ने अपने त्याग, तपस्या और संघर्ष से इस संगठन को खड़ा किया, और आज हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम उस विरासत को और आगे बढ़ाएं।

आज देश और प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है, वह भाजपा की नीतियों, मजबूत नेतृत्व और जनसेवा की भावना का परिणाम है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, राष्ट्र सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराया।
राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी सुरेंद्र सिंह ठाकुर प्रीतम चंदेल महामंत्री राजेश ठाकुर पोषण वर्मा जिला उपाध्यक्ष अंजय बघेल प्रनीश रजक तानसेन पटेल हर्ष वर्धन तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा विजय सुखवानी संजीव तिवारी युगल देवांगन राजू देवांगन रेवा राम निषाद गौरव साहू पंचू साहू प्रवीण राजपूत नीलू मनीष छाबडा अमरीका निर्मलकर विनय साहू संदीप यादव रवि मुलवानी केशव साहू प्रिंस सुराना विकास तंबोली रोशन दत्ता योगेश वर्मा मोंटी साहू निखिल साहू विकास तंबोली राकेश मोहन शर्मा राजेश शर्मा लक्की साहू जाहिद बेग उत्सव सलूजा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ललिता साहू निशा चौबे जया दिवाकर रजनी पांडे नीतू कोठारी सावित्री रजक ममता साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image