जिला

बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक: फसलों को नुकसान ! ग्रामीणों में भारी दहशत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक बड़े दल ने डेरा डाल रखा है। हाथियों की मौजूदगी ने न केवल वन विभाग की सक्रियता बढ़ा दी है, बल्कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। हाथियों का यह दल मुख्य रूप से ग्राम सुरकुली और धनसीर के आस-पास सक्रिय देखा गया है। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का झुंड लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे सटे हुए अन्य गांवों में भी "हाई अलर्ट" जैसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं और सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं । 

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

हाथी अपने भोजन और पानी की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। इस समय खेतों में लगी फसलों को हाथियों ने बुरी तरह रौंद डाला है । सुरकुली और धनसीर के कई किसानों की रबी फसलें और सब्जियां हाथियों के पैरों तले कुचली जा चुकी  है । किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत और जमा पूंजी इन फसलों में लगी थी, जिसका अब बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका है । 

वन विभाग की कार्रवाई और अपील

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट में आई और प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात हो गई है। विभाग हाथियों के दल की आवाजाही पर लगातार नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील करते हुई कहा कि हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं और न ही उनके करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश करें । हाथियों को पत्थर मारना या शोर मचाकर उन्हें उकसाना जानलेवा साबित हो सकता है। रात के समय अकेले खेत की ओर या सुनसान रास्तों पर जाने से बचें। यदि हाथी रिहायशी इलाके के करीब दिखें, तो तुरंत वन विभाग के बीट गार्ड या नजदीकी केंद्र को सूचित करें ।

Leave Your Comment

Click to reload image