वन विभाग की नर्सरी में लगी आग
कोरबा के रिसदी स्थित वन विभाग की पक्षी नर्सरी में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कई एकड़ में लगे पेड़-पौधे इसकी चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ब्लोवर मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों और परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने से नर्सन में बसेरा करने वाली पक्षी और जीव जंतु भी प्रभावित हुए हैं