जिला

जिले में सिलेंडर व डीजल पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, उपभोक्ताओं को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

सारंगढ़ बिलाईगढ 31 मार्च बिहान छत्तीसगढ़ जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज प्रेसवार्ता रखीं गई जिसमें खाद्य अधिकारी व जनसंपर्क अधिकारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकार उपस्थित थे। खाद्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 10 गैस एजेंसी संचालित है,इन गैस एजेंसीयो में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी नागरिक एवं उपभोक्ता को घबराने की या पैनिक होने कि आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार से जिले में कुल 32 पेट्रोल पंप स्थापित है। जिसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल भंडारित है।इन पेट्रोल पंप में पेट्रोल की मात्रा 3,33,385 लीटर एवं डीज़ल की मात्रा 4,06714 लीटर उपलब्ध है। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर कि अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति व तहसीलदार की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय दल द्वारा मानिटरिग किया जा रहा है।व आवश्यक वस्तुओं का दुरुपयोग व कालाबजारी करने पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर कि खाद्य शाखा के कक्ष  क्रमांक 22को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है। तथा राज्य सरकार के द्वारा शिकायत एवं सुझाव के लिए काल सेंटर नम्बर 1800 233 3663  जारी किया गया है। जिले के सभी विकासखण्ड में तहसीलदार , सहायक खाद्य अधिकारी का जांच दल गठन किया गया है,जिनके द्वारा गैस की जमाखोरी व दुरुपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।अब तक 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 नगर एल. पी. जी. सिलेंडर जब्त किया गया है, तथा लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image