*बर्ड फ्लू बीमारी का अलर्ट जारी मुर्गा, मुर्गी खाने से करें परहेज*
बिहान छत्तीसगढ़: सारंगढ़ बिलाईगढ 30मार्च न्यायधानी बिलासपुर शहर के सरकणडा क्षेत्र फैले बर्ड फ्लू बीमारी से 5 हजार मुर्गी मरने को ध्यान में रखते हुए, उपसंचालक पशुधन महेंद्र सिंह पाण्डेय जिले में अलर्ट जारी किया। और बचाने के लिए ऐसे संदिग्ध बीमार मुर्गा, मुर्गी के परिवहन को रोक लगाने
बार्डर पर नाकाबंदी की गई।टिमरलगा,कनकबीरा, डोगरीपाली,सलिहा आदि बार्डर पर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की ड्युटी लगाईं गई है। पकड़े जाने पर तत्काल इसकी सुचना नजदीकी थाने को दी जाएगी।यह मनुष्य में फैलने वाली बीमारी है ।वन पक्षियों या ब्रायलर की ज्यादा मात्रा में अचानक मृत्यु होने पर तत्काल सूचना नजदीकी थाने, पशु चिकित्सा या डॉ महेंद्र पाण्डेय 8359840530 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
सलाह - डॉ पाण्डेय ने लोगों को सलाह दिया कि ,मरे हुए जानवर और बीमार पक्षियों को ना खाए।
पोल्ट्री फार्म के नजदीक अपना निवास ना रखें, थोड़ा दूर रहें क्योंकि संक्रमित हवा से बीमारी फैलता है। पोल्ट्री फार्म के सभी वर्कर को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। सभी लोग चिकन खाने से थोड़ा परहेज रखें। चिकन मांस को 60 डिग्री टेंपरेचर में उबाल कर खाएंगे तो कोई बीमारी होने की संभावना नहीं है। बर्ड फ्लू लाइलाज है।यह अलग -अलग जीव और मनुष्य में नये रूप में परिवर्तित होता रहता है।