अकलेश नारंग और पुष्कर दिनकर होंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम में मलखंब खेल के रेफरी अंबिकापुर के गांधी मैदान में सजेगा 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' का
गोविंद राम ब्यूरो चीफ
बलौदा बाजार:
छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक गौरवशाली क्षण है। आगामी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अनुभवी निर्णायकों पर भरोसा
इस प्रतिष्ठित आयोजन को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए खेल विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक (Judge/Referee) की महत्वपूर्ण भूमिका में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज—अकलेश नारंग और पुष्कर दिनकर नजर आएंगे।
राष्ट्रीय स्तर का व्यापक अनुभव
इन दोनों निर्णायकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के जज परीक्षा उत्तीर्ण ,,इनके खेल के प्रति समर्पण और पूर्व के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए किया गया है। इससे पूर्व ये दोनों विशेषज्ञ निम्नलिखित बड़े आयोजनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ): नेशनल निर्णायक के रूप में सफल संचालन।
नेशनल मल्लखंब प्रतियोगिता (गोवा): राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी की भूमिका।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: युवाओं के इस सबसे बड़े मंच पर तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में कार्य।
SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया): स्कूली खेलों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक का अनुभव।
विशेषज्ञों का संक्षिप्त परिचय:
अकलेश नारंग:
वर्तमान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार - भाटापारा में मल्लखंब खेल विधा के हेड कोच के रूप में कार्यरत हैं। वे एक कुशल प्रशिक्षक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मंझे हुए निर्णायक भी हैं,, शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई बी.पी.एड.में आप गोल्ड मेडलिस्ट भी है l
पुष्कर दिनकर:
आप जांजगीर-चांपा जिले में संचालित जिला मल्लखंब एसोसिएशन के संचालक एवं हेड कोच हैं। खेल प्रशासन और प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के जज के रूप में आपकी एक विशिष्ट पहचान है इसके साथ ही साथ आप कुटराबोड गांव के सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष भी है
इस बड़ी प्रतियोगिता में बतौर रेफरी के रूप में चयन होने पर जिले के कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहां है कि इस तरह के उपलब्धियां से नए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है
वहीं एसपी भावना गुप्ता ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि बलौदाबाजार जिले को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिल रहा है l
इस शानदार उपलब्धि पर बलौदाबाजार जिले के वरिष्ट खेल आधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि जिले का नाम नेशनल स्तर मे आगे बढ़ रहा है जिससे जिले को एक विशिष्ट पहचान मिल रहा है,,
अंबिकापुर के गांधी मैदान में होने वाले इस आयोजन से न केवल खेल प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि यह आयोजन स्थानीय और जनजातीय प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा आधिकारी डॉक्टर संजेय गुहे ,, कार्यालय जिला अधिकारी श्री आलोक गुप्ता , बलौदाबजार पी.टी.आई. श्री हरबंश निषाद , देवेंद्र अजमानी ,प्रभात जांगडे क्रीड़ा अधिकारी केरा, रविंद्र गढ़ेवाल सहा.कोच बलौदाबाजार , बलदाऊ ठाकुर , विनिता गुप्ता ,सानिध्य दिनकर के साथ साथ सभी खिलाडियों ने हर्ष व्यक्त किया है l