करनौद माइनर नहर टूटी, बंसुला मार्ग पर आवागमन बांधित —करना पड़ रहा 10km कि अतिरिक्त सफर जनता परेशान
तालदेवरी । बम्हनीडीह ब्लॉक के करनौद माईनर क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। करनौद की माइनर नहर अचानक टूट जाने से बंसुला मार्ग पर पानी फैल गया है, जिससे राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि बाइक सवार, पैदल यात्री और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की हालत पहले से जर्जर थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजा यह हुआ कि अब नहर टूटने से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे इसे प्रशासन की घोर लापरवाही बता रहे हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नहर की मरम्मत और सड़क से पानी निकासी का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बंसुला मार्ग में आवागमन बांधित,10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही तय
करनौद माईनर नहर कि मुरुम सड़क अत्यंत व्यस्त मार्ग है,यहां रोज सैकड़ों कि संख्या में राहगीर बंसुला,ब्लॉक मुख्यालय जैजैपुर आवाजाही करते हैं,वही अब नहर टूटने से राहगीरों को नक्टीडीह,तालदेवरी,सेमरिया होते हुए बंसुला,जैजैपुर जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें अतिरिक्त 10 किलोमीटर कि दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने मांग कि है कि जल्द से जल्द उक्त माईनर नहर का मरम्मत कराया जाये जिससे लोगों को परेशानी न हो।