जिला

अवैध महुआ शराब पर भटगांव पुलिस की कार्रवाई,20 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

 सारंगढ़- बिलाईगढ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियाओं कार्यवाही कर,
 दिनांक 26,03,26 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा का अजय कुमार नाम का व्यक्ति
 मधुबनकला  नाला के पास के भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ कर। आरोपी अजय गोड पिता कुमार गोंड उम्र 34 साल ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा  थाना भटगांव  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image