जिला

बिहान छत्तीसगढ़ =सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते 8 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,*

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्णव निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री  निमिषा पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर  लगातार निगरानी रखी जा रही है । इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव नेतृत्व में 25 मार्च 2026को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई,कि दो आदमी मोटरसाइकिल से उड़ीसा से सरिया गांजा परिवहन कर रहे हैं ।
सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना सरिया के सामने घेराबंदी संदिग्ध मोटरसाइकिल(CG11MB 7318) को रोका पूछताछ मे आरोपीयों ने अपना नाम हसन मोहम्मद( 38) वर्ष जिला बिलासपुर एवं अलीम ख़ान ,53   वर्ष जिला जांजगीर-चांपा बताया।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी से 8 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 80,000 रूपये है। साथ ही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल कीमत 50,000रुपये और एक मोबाइल फोन कीमत 10,000, रुपए जब्त किया गया है। जब्त सामाग्री की कुल कीमत 1,40,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी  के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सउनी सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यम मंडलोई, सहित समस्त थाना स्टाफ सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image