चांपा की पहचान को पूरा स्वरूप देने की मांग
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ कुश सोनी, बिहान छत्तीसगढ़
चांपा नगर की पहचान “कोसा, कांसा और कंचन की नगरी” के रूप में जानी जाती है। हाल ही में रेलवे स्टेशन के सामने “लैंड ऑफ कोसा सिल्क” की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो सराहनीय पहल है, लेकिन इससे शहर की पूरी पहचान सामने नहीं आ पा रही है।
नगरवासियों के मन में यह सवाल जरूर है कि क्या इसके पीछे किसी प्रकार की प्रशासनिक योजना या निर्णय है, लेकिन यह किसी भी प्रकार का विवाद या आरोप का विषय नहीं है।
यह केवल एक विनम्र निवेदन है कि जिस तरह चांपा की पहचान तीन प्रमुख आधार—कोसा, कांसा और कंचन—पर टिकी है, उसी तरह वहां तीनों से जुड़ी प्रतीकात्मक मूर्तियां भी स्थापित की जाएं।
“पूरी पहचान दिखेगी, तभी चांपा की असली पहचान निखरेगी।”
नगर की जनता और सामाजिक लोग प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि इस विषय पर सकारात्मक पहल की जाएगी, ताकि चांपा की समृद्ध परंपरा और विरासत पूरी तरह से सामने आ सके।