आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोपालपुर के डॉक्टर ने 24 घंटे के भीतर पांच बच्चों को कराया सुरक्षित जन्म
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोपालपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के टीम ने प्रसव में बड़ी सफलता हासिल की है,उपस्थित सभी डॉक्टरों ने अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम से 24 घंटा के भीतर पांच शिशु बच्चे को सुरक्षित जन्म कराने में कामयाबी हासिल की हैं,इस कामयाबी ने क्षेत्र वह जन्म देने वाली माताओ व शिशुओ के परिजनों को जिंदगी के अहम खुशी देने वाली समय लाया,बच्चों के इस जन्म से उनके परिजन खुश होकर मिठाई गली मोहल्ले मुस्कुराते हुए वितरण कर रहे हैं,पटाखे की आवाज पूरी गाँव गूंज रही है,आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोपालपुर के प्रभारी सत्य प्रकाश चंद्रा व टीम ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,हमारे पुरी टीम को बहुत खुशी हुई की हमारे कर्तव्य ने 24 घंटे के भीतर पांच बच्चों को जन्म कराया ,हमारा संघर्ष और कर्तव्य जनताओ के लिए इसी तरह से हमेशा जारी रहेगा ,ताकि बच्चे व जन्म देने वाले महतारी सुरक्षित रहे, प्रभारी सत्य प्रकाश चंद्रा व उसकी टीम ने बड़ी बात कही की,शिशु व महतारी सुरक्षित रहते हैं तो मुझे व पुरे टीम बहुत खुश रहते हैं।शिशु के जन्म लेता ही हम सभी मे खुशी का लहर दौड़ जाता हैं।