जिला

ग्राम बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,मुख्य अतिथि रहे चंद्रदेव राय

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर (विकासखंड बिलाईगढ़) में पशु औषधालय के शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे पूर्व संसदीय सचिव विधायक चंद्रदेव राय ,इस अवसर पर पशुधन विभाग के उप संचालक सहित विभाग के डॉक्टर एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बालपुर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रदेव राय (गुरुजी), अध्यक्षता सरपंच रोशन कुरे, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच कैलाश राय, तथा उप संचालक एम.के. पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. वाई.के. साहू, राजकुमार साहू, डॉ. शोभित धृतलहरे, सुकांति धृतलहरे, डॉ. रविंद्र कूरे, अशोक साहू, परमानंद साहू, राजेश साहू, खेमराज चंद्रा, गोपाल चंद्रा, उमा चंद्रा, हरिविजय, कार्तिक निषाद, बाबूलाल चंद्रा, नर्मदा दुबे, बलराम कुरे, देवलाल लहरे, शंकर मति मनहर, उषा खूँटे, नहर बाई खूँटे, नवधा चौहान, नर्सिंग चंद्रा, भूनेश्वर यादव, बलराम कुर्रे, जगनाथिया साहू, शोभा श्रीवास, उमाकांत चंद्रा, रामाधर राजपूत, चंद्रकुमार यादव, सरपंच विशाल, मोनू, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस पशु औषधालय की स्वीकृति वर्ष 2023 में प्राप्त हुई थी, जिसका आज शुभारंभ हो पाया है। यह कार्य मेरे पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था, जिसे निरंतर प्रयास एवं अथक मेहनत के बाद प्रारंभ कराने का अवसर मिला। साथ ही भवन निर्माण हेतु पूर्व में स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया।
इस कार्य के शुरू होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है तथा पशुपालकों को अब अपने पशुओं के उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image