जिला

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा कार्यालय

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पूर्व अपने समस्त बकाया राजस्व (संपत्ति कर, जल कर, दुकान किराया व अन्य शुल्क) का भुगतान कर शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं:
अंतिम तिथि*: समस्त करों का भुगतान 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जा सकता है। नागरिक कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नगर पालिका कार्यालय की राजस्व शाखा में सीधे कर जमा कर सकते हैं।
दोपहर 03:00 बजे के बाद नागरिक अपने संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक से संपर्क कर चेक या नगद के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों की सुविधा हेतु नगर पालिका का राजस्व विभाग शनिवार एवं रविवार को भी खुला रहेगा, ताकि नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग आसानी से अपना कर जमा कर सकें।
अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा
"नगर का विकास हमारे द्वारा दिए गए करों पर निर्भर करता है। मैं सभी भाटापारा वासियों से निवेदन करता हूँ कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर अपना राजस्व जमा करें और किसी भी प्रकार की शास्ति (पेनल्टी) से बचें। आपकी सुविधा के लिए हमारी टीम छुट्टियों में भी आपकी सेवा के लिए उपलब्ध है।"

Leave Your Comment

Click to reload image