पूर्व माध्यमिक शाला कपूरताल में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कपूरताल। पूर्व माध्यमिक शाला कपूरताल में आज मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने बच्चों को मानवाधिकारों की जानकारी दी और उनके महत्व को सरल भाषा में समझाया।
कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है, इसलिए हर छात्र को पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बिजली, पंखे सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। बच्चों को साफ-सफाई बनाए रखने और स्वस्थ वातावरण में रहने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।