जिला

रायगढ़? लैलूंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में अफीम का दूसरा खेत मिला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र एक बार और अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस को सोमवार तड़के ही पुख्ता खबर मिली कि नवीन घटगांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है।
बता दें कि रायगढ़ जिले में महज एक हफ्ते के भीतर अफीम की खेती का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी एक थाना क्षेत्र में ऐसी ही कार्रवाई हुई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है।

लैलूंगा में अफीम की खेती किए जानें के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता है। नवीन घटगांव की सूचना पर विशेष टीमें भेजी गई हैं, जल्द ही कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सामने आएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image