अमृत योजना से अब होगा पानी की समस्या का आजीवन समाधान
जिला-एमसीबी/
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के अन्तर्गत नगरीय निकाय खोंगापानी जहां पर वर्षों से पेयजल संकट से लोग जूझ रहे थे और आय दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी,लेकिन आज सरकार के जल मंत्रालय की निकाय जल आपूर्ति हेतु अमृत योजना से जल संकट दूर करने कार्य की शुरुआत हो चुकी है l आज नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नं 1 से कार्य प्रारंभ किया गया l
आपको बता दे की इससे नगर के प्रत्येक घर मे नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा जिससे नगर के 3600 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा l इस संदर्भ में अभियंता अशोक खुशरो ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्स चंद्रा निर्माण प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसमे नगर के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर अर्थात 42 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी l उन्होंने बताया कि हसदेव एनीकट से फिल्टर होकर पानी नगर में पहुंचेगी, और ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा जिससे 24 घण्टे पानी उपलब्ध होगा l ज्ञात हो कि नगर पंचायत खोंगा पानी के कई वार्डों में पानी की समस्याओं से वर्षो से लोग जूझ रहे थे,कार्य पूर्ण होने पर लोगो को समस्या से छुटकारा मिलेगा