जिला

सड़क बनी नहीं और उड़ने लगी धूल, ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

।,जगमहंत से महंत सड़क निर्माण में लापरवाही 
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ 
 नवागढ़ जगमहंत से महंत के क्षेत्र में बन रही सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन हालत यह है कि सड़क बनने से पहले ही उस पर धूल के गुबार उड़ने लगे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है और काम भी बेहद लापरवाही से किया जा रहा है।
सड़क पर डामर की जगह घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है, जिसके कारण अभी से धूल उड़ रही है। राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर अभी से यह स्थिति है तो आने वाले समय में सड़क की हालत और भी खराब हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कर दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराया जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image