शंकर राव सोनी बने जगदलपुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा (भाजपा ) की सूची जारी
बस्तर /ब्यूरोचीफ - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शंकर राव सोनी को जगदलपुर के पूर्वी मंडल का पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोनी की नियुक्ति उनकी समर्पण, सक्रियता और भाजपा की राजनीतिक विचारधारा के प्रति उनकी दृष्टि को देखते हुए की गई है। वह बस्तर जिला तेलुगु सोनार समाज के उपाध्यक्ष भी हैं
शंकर राव सोनी की नियुक्ति के साथ, जगदलपुर के सभी 13 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। सोनी की नियुक्ति को भाजपा की ओबीसी समुदाय के प्रति अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है