जिला

माता मेला का भव्य शुभारंभ, देवी-देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ माहौल

नारायणपुर। बस्तर संभाग की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक माता मेला का आज शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। नारायणपुर की ऐतिहासिक माता मेला में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है
​
देवी-देवताओं का अद्भुत सम्मेलन
​
मड़ई के पहले दिन की मुख्य विशेषता आस-पास के क्षेत्रों से आए अन्य देवी-देवताओं का सम्मेलन रहा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूँज और 'आंगा देव' के साथ विभिन्न ग्रामों के विग्रहों ने शीतला माता मंदिर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी देवी-देवताओं ने मंदिर की परिक्रमा की, जो इस उत्सव का सबसे भावुक और आध्यात्मिक क्षण रहा
​
ग्रामीणों और जिला वासियों का उमड़ा जनसैलाब
​इस ऐतिहासिक मेले का हिस्सा बनने के लिए नारायणपुर जिले के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे हैं। जनसैलाब को देखते हुए मेले में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
​
लोग दूर-दूर से शीतला माता की आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं मेले में बस्तरिया संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक देखते ही बन रही है। मेले में लगी दुकानों और मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी शामिल हुए
​
शीतला माता की परिक्रमा के साथ शुरू हुई यह मड़ई न केवल एक मेला है, बल्कि यह लोगों के आस्था और आपसी मेल-मिलाप का सबसे बड़ा केंद्र है

Leave Your Comment

Click to reload image