प्राइवेट वैन को बनाया स्कूली वैन, बच्चों की जान से खिलवाड़ – कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही RTO विभाग मौन
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़
क्षेत्र में कई जगहों पर प्राइवेट वैन को स्कूली वैन बनाकर बच्चों को लाने-ले जाने का काम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ऐसे ही बच्चों के द्वारा वैन दुर्घटना हुआ था इन वैनों में सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।
बताया जा रहा है कि कई वैन चालकों के पास न तो स्कूल वैन का वैध परमिट है और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम। सीट बेल्ट, फर्स्ट-एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा सुविधाओं का भी अभाव है। इसके बावजूद रोजाना छोटे-छोटे बच्चों को इन्हीं वाहनों में भरकर स्कूल भेजा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध रूप से चल रहे स्कूली वाहनों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।