ग्राम पंचायत कर्रा में सचिवालय अक्सर खाली, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ ग्राम पंचायत कर्रा में पंचायत सचिवालय अधिकांश समय खाली रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण आम लोगों के छोटे-छोटे काम जैसे प्रमाण पत्र, आवेदन, और अन्य पंचायत संबंधी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे अपने काम से पंचायत भवन पहुंचते हैं तो सचिवालय बंद या खाली मिलता है। इससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है और समय की भी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों के काम समय पर हो सकें।