जिला

जगमहंत से महंत सड़क निर्माण में लापरवाही, डामर की जगह ऑयल का उपयोग – घटिया सामग्री से बन रही सड़क

ज़िला जांजगीर जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर जगमहंत से महंत प्रधानमंत्री सड़क योजना में गड़बड़ी क्षेत्र में बन रही सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण में डामर की जगह मिल (खराब सामग्री) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में बहुत ही घटिया किस्म का सामान प्रयोग किया जा रहा है। इससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका है और सरकारी धन का भी दुरुपयोग हो रहा है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में टिकाऊ और अच्छी सड़क बन सके।

Leave Your Comment

Click to reload image