जिला

मुंगेली में अवैध शराब पर कार्रवाई, 8.46 लीटर शराब जब्त आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम हरदी और कोदवामहंत में छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 8.46 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 3.96 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की। इस मामले में दो आरोपियों तितरा यादव और विजय बंजारे के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर आबकारी विभाग की कड़ी निगरानी बनी हुई है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार जांच, छापेमार कार्रवाई और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

आबकारी अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image