जिला

शासकीय विद्यालय दतान (प) में शिक्षक ने बड़े भाई के जन्मदिन पर कराया 'न्यौता भोजन', गुपचुप खाकर खिले बच्चों के चेहरे

गोविन्द राम ब्यूरो चीफ
पलारी:-
  पलारी वि.ख. अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतान (प) में आज शुक्रवार (13 मार्च) को एक बेहद सकारात्मक और हर्षोल्लास भरा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक श्री प्रकाश कुमार सेन ने अपने बड़े भाई के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 'न्यौता भोजन' का शानदार आयोजन किया।
इस विशेष आयोजन के तहत बच्चों को न केवल संपूर्ण पौष्टिक भोजन परोसा गया, बल्कि उनके लिए विशेष रूप से "गुपचुप" (पानीपुरी) की भी व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण अंचल के बच्चों को विद्यालय में अपने शिक्षकों द्वारा इस तरह का प्यार और मनपसंद गुपचुप पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सभी बच्चे अत्यंत हर्षित नजर आए।
विद्यालय परिवार ने इस नेक पहल और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शिक्षक श्री प्रकाश कुमार सेन जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका हृदय से आभार प्रकट किया।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठक श्रीमती किरण ठाकुर के नेतृत्व में शाला परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती संध्या पैकरा, श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती अमरौतिन बंजारे, श्रीमती ऊषा बंजारे, श्रीमती सुनीता बर्मन, श्रीमती लता यादव, श्री शिव कुमार वर्मा, श्री कमलेश साहू, श्री देवेश साहू,श्री श्रवण साहू श्री तेजराम साहू और श्री अभिषेक महोबे सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

Leave Your Comment

Click to reload image