चोरों का जलवा में 14 बकरी चोरी चोर अभी तक नहीं मिला
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तागा में बकरी चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम तागा निवासी कचरा बाई के घर से कुछ दिन पहले अज्ञात गांव के कुछ लोगों द्वारा 14 नग बकरी चोरी कर ली गई। किम्मत लगभग 150 000 हज़ार रुपए की इस घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाना मूलमुला में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 2साल हो गया है लेकिन पुलिस अभी तक चोर को नहीं पकड़ पाई
बताया जा रहा है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी बकरी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पीड़ित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है और वह काफी परेशान है।
पीड़ित कचरा बाई ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर चोरी हुई बकरी का पता लगाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। गांव के लोगों ने भी इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।