जिला

कलेक्टर ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

गोविन्द राम ब्यूरो चीफ 
बलौदाबाजार
 कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखण्ड भाटापारा भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत तरेंगा में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने ग्रामीणों की मांगो और शिकायत का त्वरित निराकरण के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये।


ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल में शिक्षकों के विलम्ब से पहुंचने और बच्चों पर नियंत्रण की कमी तथा शाला विकास समिति की बैठक व फण्ड की पारदर्शिता की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को फ़ोन पर निर्देशित किया कि कल ही बीईओ और बीआरसी  को स्कूल भेजकर स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।  इसीतरह प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, पहुंच मार्ग की समस्या का भी जल्द निराकरण के निर्देश दिये।

इसके पश्चात्  कलेक्टर ने टीटीसी लाइब्रेरी परिसर में पीपल पौधे का रोपण किया वहीं  लाइब्रेरी भवन के पास मोर गांव, मोर पानी अभियान के तहत सोखता गड्ढा निर्माण में श्रमदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उप सरपंच की मांग पर लाइब्रेरी में अतिरिक्त क़क्ष निर्माण हेतु जनपद सीईओ को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम के नवनियुक्त पुलिस आरक्षको को शुभकामनायें  दी और यहां बनाये गए जिम सेंटर की भी सराहना किये।

इस दौरान सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहीत अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image