जिला

नाश्ते में मिले समोसे से निकली संदिग्ध वस्तु, लोगों में नाराज़गी

जांजगीर चाम्पा।  एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक व्यक्ति ने  रेल्वे स्टेशन से नाश्ते के रूप में खरीदे गए समोसे में संदिग्ध वस्तु मिलने का दावा किया। बताया जा रहा है कि समोसा खाने के दौरान उसके अंदर से एक कठोर और असामान्य वस्तु निकली, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें समोसे के अंदर मौजूद संदिग्ध वस्तु को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेट में रखे समोसे को तोड़ने पर अंदर से अलग तरह की चीज़ दिखाई दे रही है।
इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में नाराज़गी देखी गई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा स्वच्छता को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों को स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
स्थानीय लोगों ने रेल्वे प्रशासन से मांग की है कि खाद्य दूकानों नियमित जांच की जाए और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image