जिला

सारंगढ़ के पुरुषोत्तम साहू को प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में स्थान*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में सारंगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी पुरुषोत्तम साहू को प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उनके मनोनयन से सारंगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में साहू समाज के लोगों में खुशी की लहर है। बताया जाता है कि  पुरुषोत्तम साहू लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। समाजजनों ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर समाज के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image