अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी महिलाओं को खुशियों की सौगात
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) तथा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पहुंचाना तथा समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन, पोषण स्तर में सुधार तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में कुपोषण की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक ने बाल संरक्षण, बाल अधिकार, बाल विवाह मुक्त मुंगेली बनाने और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले, परियोजना समन्वयक उमाशंकर कश्यप, पर्यवेक्षक श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती विभा जैन, पूजा देवांगन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।