जिला

महिला पतंजलि योग समिति के अगुवाई में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन*

महिला पतंजलि योग समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अगुवाई में जिला मुख्यालय पान पानी पायलगी की नगरी सारंगढ़ दुर्गापाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान,उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को याद किया गया।इस सुखद अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता राजीव ठाकुर जनपद अध्यक्ष सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि बीके मिथलेश दीदी जी ब्रह्मकुमारी प्रजापति,श्रीमती शिवकुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य सारंगढ़ बिलाईगढ़,श्रीमती कोमल शशि पटेल जनपद सदस्य सारंगढ़,श्रीमती गीता चौहान ब्लॉक कोआर्डिनेटर मितानिन कार्यक्रम,श्रीमती शालिनी सिंह केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रीमती बुधनी अजय प्रांतीय संयुक्त सचिव सहायक शिक्षक फेडरेशन,श्रीमती हेमलता साहू सरपंच सोहागपुर रही। अतिथियों की उपस्थिति में मां भारती की पूजा अर्चना एवं योग प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने की बातों पर जोर देते हुए प्रशिक्षित बहनें साक्षी पटेल ने योग प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।मंच संचालिका योग प्रशिक्षक पद्मावती साहू ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति का गुणगान किया गया।
महिला पतंजलि समिति ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देकर महिला दिवस का गौरव बढ़ाया तथा सहयोग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर बेटियों को आगे बढ़ने प्रेरित किया।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर जी महिला दिवस की बधाई देते हुए नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि नारी शक्ति ही समाज की असली शक्ति है।यदि अवसर मिले तो नारी किसी से कम नहीं है। हमारी बहने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कार्य कर रही है।

शालिनी सिंह जी ने महिला शसक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि हर महिलाएं सामाजिक,आर्थिक राजनीतिक और कानूनी रूप से आत्मनिर्भर 
बनें।समाज में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना किया।महिला शसक्तीकरण से केवल महिलाओं के जीवन में सुधार नहीं होगा बल्कि समग्र परिवार, समाज और देश की आर्थिक विकास में भी बढ़ोतरी होगी।आज हर क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी देश को मजबूत बनाता है।

जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नारी केवल देह नहीं बल्कि सृष्टि की रचयिता और सर्वोच्च शक्ति है।नारी की महिमा का बखान शब्दों में कर पाना संभव नहीं है।इतिहास गवाह है जब जब समय कठिन हुआ, नारी ने दुर्गा बनकर समाज को राह दिखाई है।आज हर क्षेत्र में हमारे देश की बेटियां,बहनें प्रथम पंक्ति में खड़े होकर हर चुनौती स्वीकार करके काम कर रही है।नारी समाज की आधारशीला है, विकास की प्रमुख शक्ति है जो शिक्षा,कला व राजनीति में सामान योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।आज के इस सुखद अवसर में शामिल होना मेरा सौभाग्य है।

आतिथ्य के रूप में उपस्थित भागवत प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष समन्वयक संघ ने नारियों की उपस्थिति को सलाम करते हुए महिलाओं के योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक महिला कभी मां बनकर संस्कार सिखाती है, कभी बहन बनकर स्नेह देती है तो कभी शिक्षक बनकर ज्ञान सिखाती है।"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते ,रमन्ते तत्र देवता "अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।
हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।चाहे शिक्षा, विज्ञान, राजनीति,खेल, समाजसेवा या सेना हो, महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से हमारे देश का नाम रोशन कर रही है।आज महिला दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करेंगे और बराबरी का अधिकार देंगे।
आज के खाश अवसर पर महिला पतंजलि में 25 दिवसीय सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने पर रीना साहू रायपुर,उषा श्रीवास्तव रायपुर, यमुनावती साहू भाटापारा, दशमत केवर्त बलौदाबाजार , विषाहुराम साहू, कृष्णा साहू, महिमा रानी जांजगीर चांपा,साक्षी पटेल तिलाईपाली, गणेशमती पटेल सारंगढ़, सरस्वती,लक्ष्मीन पटेल सारंगढ़ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आभार प्रदर्शन शिक्षक जोहित राम पटेल योग प्रशिक्षक ने किया।
इस अवसर चंद्रकांत सोनवानी, पुष्पलता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,अविका केजरीवाल, संध्या सिदार, आरती चौहान,महिमा रानी,अंजू रत्नाकर,प्रमोद चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image