जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय पहुँचे औचक निरीक्षण पर बालक छात्रावास

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बालक छात्रावास  बासीनबहरा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सभापति जिला पंचायत हरिहर जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन व सहायक आयुक्त बद्रीश सुकदेवे द्वारा बालक छात्रावास बासीनबहरा का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे छात्रों की भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अध्ययन कक्षों व छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो इस विषय को लेकर निरीक्षण किया गया जिसमे भारी अनियमितता,पाई गई मौक़े पर छात्रावास अधीक्षक की अनुपस्थिति रही तथा पंजी में उपस्थित दर्ज संख्या के अनुसार बच्चों का उपस्थित नही मिली जिसमे जिला सीईओ द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सीईओ ने सहायक आयुक्त को प्रतिवेदन सौंपा साथ हि छात्रावास अधीक्षक को निलंबन का आदेश दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image