जिला

मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 3.81 लाख का माल जब्त नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत ‘ऑपरेशन बाज’, साइबर सेल और जरहागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन बाज के अंतर्गत ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में लिप्त 5 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर समेत करीब 3 लाख 81 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसपी के निर्देशन में चली कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देश पर की गई। एसपी ने जिले में सूखे नशे—ब्राउन शुगर, चरस और अफीम—के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी का पर्यवेक्षण रहा।

मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट में दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम जरहागांव स्थित श्मशान घाट के पास कुछ युवक बाहर से ब्राउन शुगर लाकर बिक्री की तैयारी में जुटे हैं। सूचना मिलते ही जिला साइबर सेल और थाना जरहागांव पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और तत्काल मौके पर रवाना होकर घेराबंदी की गई।

5 युवक हिरासत में, तलाशी में मिला नशा

घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पारदर्शी जिपर पॉलिथिन में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में सभी आरोपी ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाए गए।

प्रयागराज से लाई जाती थी ब्राउन शुगर

पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने खुलासा किया कि वह ब्राउन शुगर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से नगद और ऑनलाइन भुगतान (फोन-पे) के जरिए खरीदकर लाता था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर जरहागांव और आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री करता था।

जब्ती का पूरा ब्योरा

पुलिस ने मौके से—

ब्राउन शुगर: 53.51 ग्राम (कीमत लगभग ₹2.65 लाख)

मोबाइल फोन: 6 नग (कीमत लगभग ₹50 हजार)

मोटरसाइकिल: होंडा साइन, CG 28 P 1199 (कीमत लगभग ₹65 हजार)

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन: 1 नग (कीमत लगभग ₹1 हजार)
जब्त की।
कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹3.81 लाख बताई गई है।


एनडीपीएस एक्ट में केस, सभी जेल भेजे गए

थाना जरहागांव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में—समीर कश्यप, सियाराम कश्यप, विरेन्द्र श्रीवास, लोकेश उर्फ लक्की कश्यप और रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

पुलिस की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोप

Leave Your Comment

Click to reload image