जिला

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण एवं प्रबंध समिति की बैठक हुआ संपन्न

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण एवं प्रबंध समिति के बैठक गुरुवार 26 फरवरी, 2026 को केशरवानी भवन, ईमलीपारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई | सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि मुनि की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद संरक्षक प्रो महावीर प्रसाद गुप्ता के द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष निलेश गुप्ता को शपथ दिलाई संरक्षक प्रो अश्वनी केशरवानी ने प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता को संरक्षक विजय केशरवानी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, नरेश केशरवानी, देवेंद्र केशरवानी को रतनमणि केशरवानी ने मुख्य सलाहकार धीरेन्द्र केशरवानी, विशेश्वर प्रसाद केशरवानी, नेमीचंद केशरवानी, जयप्रकाश केसरवानी, कुमार बानी को, रोहित केशरवानी ने सूचना प्रसारण मंत्री (मीडिया प्रभारी) ऋषि गुप्ता को अशोक केशरवानी ने सहायक कोषाध्यक्ष शिवम् केशरवानी को एवं संरक्षक अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) ने  निलेश गुप्ता के टीम के पदाधिकारी को शपथ दिलाई।
प्रदेश महिला सभा के संरक्षक श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती मनीषा केशरवानी, श्रीमती विभा केशरवानी ने महिला समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा केशरवानी एवं महामंत्री श्रीमती भावना केसरी को शपथ दिलाई। प्रदेश तरुण सभा के संरक्षक मिथिलेश केशरवानी एवं सोमेश केशरवानी ने प्रदेश तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर गुप्ता एवं महामंत्री चंद्रधर केसरी को शपथ दिलाई |
शपथ ग्रहण के पश्चात प्रबंध समिति की बैठक आरंभ हुई जिसमें रविवार 22 मार्च, 2026 को बिलासपुर नगर समिति के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय केशरवानी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में रखा गया है | इस आयोजन में देश भर से 400 से ज्यादा प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ से 400 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग विषयों पर सदस्यों ने अपनी राय रखी तथा आयोजन समिति सहित विभिन्न 12 समिति के माध्यम से कार्यक्रम को सफल करने हेतु निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन धीरेंद्र केशरवानी के द्वारा किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बिलासपुर नगर समिति के अध्यक्ष हेमंत केशरवानी, सचिव रघुवीर केशरवानी एवं कोषाध्यक्ष बसंत केशरवानी, श्रीमती रंजीता केशरवानी अध्यक्ष महिला सभा एवं श्रीमती रिचा केसरवानी सचिव महिला सभा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर एवं ग्राम सभा के सम्मानित सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image