जिला

ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली ।  जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। 
     जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी रामफल भट्ठ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अमित शाह एवं आबकारी आरक्षक हरिचरण खुंटे शामिल रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image