जिला

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे शराब दुकान, भूपेश ने कसा तंज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गुरुवार को अचानक एक शराब दुकान पहुंचे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे के दौरान उन्होंने औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने दुकान में उपलब्ध शराब की सभी वैरायटी और स्टॉक की जानकारी ली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि, बॉर्डर इलाका होने के कारण राजस्व की हानि ना हो देखना जरूरी है। साथ ही सभी प्रकार के ब्रांड मिल रही या नहीं ये सब देखने के लिए हम वहां पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा कि, शराब दुकानों का सफल संचालन और अवैध बिक्री रोकना सरकार की जिम्मेदारी है।

मंत्री के निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है‌। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा नहीं था। हालांकि, वे धीरे-धीरे शराबबंदी की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस निरीक्षण को सतत निगरानी का हिस्सा बताया। इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी भी मौजूद थीं।

Leave Your Comment

Click to reload image