जनपद कार्यालय बरमकेला में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश पिंटू चौहान का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बरमकेला। जनपद कार्यालय बरमकेला में आज जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश पिंटू चौहान जी का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह, आत्मीयता और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष चेम्बर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं।
कार्यक्रम में सभी जनपद सदस्य, अजय पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त जनपद स्टॉफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने श्री ओमप्रकाश पिंटू चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह के दौरान कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। साथियों ने कहा कि ओमप्रकाश पिंटू चौहान अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है।
जनपद सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री चौहान का सहयोगात्मक दृष्टिकोण एवं सकारात्मक सोच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करता है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
जनपद सदस्य अजय पटेल ने भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में भी वे इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं। पूरा जनपद कार्यालय उल्लास और आत्मीयता के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि ओमप्रकाश पिंटू चौहान जी निरंतर स्वस्थ रहें और क्षेत्र की प्रगति एवं जनकल्याण के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।