जिला

खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैः कुलबीर

राजनांदगांव। ग्राम जंगलेसर में 11 से 15 फरवरी तक पांच दिवसीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन धामनसरा मैदान हुआ जिसमें अंचल के क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा का फाइनल मैच 15 फरवरी रविवार को कन्हारपुरी विरूद्ध मुडपार के बीच मैच खेला गया। जिसमें कन्हारपुरी की टीम विजेता व मुडपार की टीम उपविजेता बने। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल होकर विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। 
इस दौरान मंचस्थ अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी कुलबीर सिंह छाबड़ा ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पांच दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ठ खेल का जौहर प्रदर्शन किया और रोजाना मैच को रोमांचक बनाएं रखा। खेल को अनुशासन व खेल भावना से खेलना चाहिए, हार और जीत तो लगा रहता है। खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, खेल से शारीरिक, बौद्धिक विकास होता है। प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और विजेता टीम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करती हैं। समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता टीम कन्हारपुरी को 25000 रूपए व उपविजेता मुडपार को 15000 रूपए व ट्राफी से पुरस्कृत किया। इसी तरह मैन आफ द मैच, मैन आफ द सीरिज व आलराउडर खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में प्रमुख रूप से जिपं सदस्य देवकुमारी साहू, पूर्व पार्षद मनीष साहू, सरपंच प्रतिनिधि देवल साहू, पूर्व जनपद सदस्य योगेन्द्र दास वैष्णव, सरपंच प्रतिनिधि कृतलाल पटेल, अभिषेक चंद्राकर, पप्पु चंद्राकर, लालराम निषाद, तोकेश चंद्राकर, अवधराम चंद्राकर, बाबूलाल चंद्राकर, भूषण साहू, भगवती निषाद, पिन्टू चंद्राकर, युवराज, देवलाल रामचन्द्र चंद्राकर साहू, मानसिंग सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जनता मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image